एसीबी इंडिया लिमिटेड फुटबॉल टीम ने बढ़ाया कंपनी का मान
कोरबा (न्यूज वाला)। ACB India Limited की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में कंपनी का नाम रोशन किया है। टीम की इस उपलब्धि से कर्मचारियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।यह प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता अमरपाटन, कोठी, पन्ना, मैहर और छिंदवाड़ा सहित कई स्थानों पर आयोजित की गई, जिसमें देशभर की बड़ी-बड़ी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में MEG बंगलौर, चेन्नई पुलिस, राजस्थान पुलिस, जम्मू कश्मीर टीम, असम टीम, मुंबई टीम, पटना टीम, कलकत्ता टीम, झारखंड टीम और छत्तीसगढ़ टीम जैसी मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया।इन सभी टीमों के बीच एसीबी इंडिया लिमिटेड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्थानों पर फाइनल मुकाबला खेला और शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

टीम की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की हर ओर सराहना हो रही है।कोच और अधिकारियों ने दी बधाईटीम के कोच सोनाराम हेंब्रम ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कंपनी के ऑफिशियल हेड ऑफ डिपार्टमेंट बिपिन जी ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।एसीबी इंडिया लिमिटेड की फुटबॉल टीम की इस उपलब्धि से कंपनी और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है तथा भविष्य में भी टीम से इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।





















































































































































































































































































































