इस हफ्ते खुलेगा इन कंपनी का आईपीओ साथ ही लिस्ट होंगे ये शेयर
नई दिल्ली । शेयर बाजार में कई कंपनी निवेशकों के लिए अपना आईपीओ खोल रही है। इस आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। आपको बता दें कि कल से एक नया हफ्ता शुरू होने वाला है। इस हफ्ते कई कंपनी के आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेगा। इसके साथ ही कई कंपनी के शेयर भी लिस्ट होंगे। आइए, जानते हैं कि इस कारोबारी हफ्ते कौन-सी कंपनी के आईपीओ खुलेंगे।
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग आईपीओ
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Ratnaveer Precision Engineering) कंपनी का आईपीओ 4 सितंबर 2023 (सोमवार) को निवेशकों के लिए खोलेगा। कंपनी 13,800,000 का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 93 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 6 सितंबर 2023 को बंद हो जाएगा। कंपनी के शेयर 14 सितंबर 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स आईपीओ
जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स (Jupiter Life Line Hospitals) का आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा और 8 सिंतबर को बंद हो जाएगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 695 रुपये से 735 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी के शेयर 18 सितंबर 2023 को शेयर बाजार के दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ में 542 रुपये का फ्रेश इश्यू जारी करेगी।
ईएमएस लिमिटेड आईपीओ
ईएमएस लिमिटेड (EMS Limited) का आईपीओ निवेशकों के लिए 8 सितंबर को खुलेंगे। कंपनी 180 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। कंपनी का आईपीओ 12 सितंबर 2023 को बंद हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2023 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ में 16 लाख के फ्रेश इश्यू जारी करेगी।
























































































































































































































































































































































