अमन बाजवा को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दीपका (न्यूज़ वाला)। दिनांक 27 सितंबर 25 को चित्रकूट में हुए सड़क दुघर्टना में गेवरा दीपका के कोल् ट्रांसपोर्टर तलविंदर सिंह बाजवा(अमन) एवं उनकी माता श्री की मृत्यु हो गयी , जिनकी अंतिम यात्रा सोमवार को सम्पन हुआ ,जिसके उपरांत गेवरा प्रीमियर लीग के आयोजन समिति द्वारा दो मिनट मौन धारण कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, अमन बाजवा गेवरा प्रीमियर लीग में भाग ले रहे प्रगति लायंस के ओनर थे एवं gpl परिवार के महत्व पूर्ण सदस्य भी थे, जिसके मद्देनज़र प्रतियोगिता के उद्धघाटन समारोह रद्द कर दिया गया है जिसके अंतर्गत किड्स फैशन शो, पेंटिंग कम्पटीशन और स्कूलों के द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए है, 5 अक्टूबर से प्रतियोगिता का प्रारंभ होगा।
इस प्रार्थना सभा के दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य तनवीर अहमद, जी उदयन ,मो. शाबीर,सानिध्य सोलंकी,आदर्श पालीवाल,सुरेंदर सिंग सिंधु, मो. वसीम, विन्नी सिंह , डीप सरकार, समीर शर्मा, संतोष यादव, प्रांशु ठाकूर ,अमर पाल के साथ साथ अन्य सदस्य भी मौजूद थे , सभी ने अमन बाजवा एवं उनकी माता जी के पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।























































































































































































































































































































