दशहरा उत्सव समिति मुड़ापार की वार्षिक बैठक सम्पन्न
कोरबा (न्यूज वाला)। दिनांक 03 सितंबर 2025, दिन बुधवार को दशहरा उत्सव समिति मुड़ापार की वार्षिक बैठक सामुदायिक भवन रामलीला मैदान मुड़ापार में आहुत की गई थी। जिसमें दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।जिसमें सर्वसम्मति से जो कार्यकारणी पूर्व में थी वह यथावत रहेगी। इस प्रकार इस वर्ष 2025 में दशहरा उत्सव समित के 51वाँ वर्ष में राजेन्द्र सिंह राजपूत को पुनः समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाह करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अतः इस वर्ष भी राजेंद्र सिंह राजपूत के अध्यक्षता में भव्य गरबा व रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। जल्द से जल्द कार्यकारणी की गठन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य प्रारंभ किया जाएगा।






















































































































































































































































































































