कियारा आडवाणी को गिरने से अर्जुन कपूर ने बचाया

नई दिल्ली। हाल ही में हुए एक इवेंट में करीना कपूर, कियारा आडवाणी, सुहाना खान और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए। इस दौरान तीनों एक्ट्रेस अपने लुक से गजब ढाहा रही थीं। कियारा आडवाणी स्टेज पर करीना कपूर की गोद में गिरने ही वाली थीं, लेकिन अर्जुन कपूर ने उन्हें बचा लिया। यह घटना तब हुई जब कियारा अर्जुन का अभिवादन कर रही थी और अपना संतुलन खो बैठी।
कियारा, करीना के साथ स्टेज पर दिखाई दे रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर उस इवेंट को होस्ट कर रहे हैं। कियारा जैसे ही अर्जुन से मिलने के बाद अपनी सीट पर वापस जाने लगीं, उनकी हील्स मुड़ गई और वो अपनी ड्रेस में उलझकर करीना की गोद में गिरने वाली थीं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान अर्जुन भी कियारा की मदद करते नजर आए।
इसके बावजूद भी कियारा नर्वस नहीं हुईं और उन्होंने खुद को संभालते हुए जवाब दिया कि वो ठीक हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है।