#News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के प्रिय चेहरा विकास महतो का जन्मदिवस

कोरबा (न्यूज़ वाला)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के प्रिय चेहरा विकास महतो का जन्मदिवस इस बार कोरबा में किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। शहर की गलियां, चौक-चौराहे और बाजार क्षेत्र उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए आकर्षक बैनर और होर्डिंग से सराबोर हैं। जहां नजर जाती है, वहां “जन्मदिन की शुभकामनाएं” और “दीर्घायु होने की कामना” जैसे संदेशों से पूरा माहौल सजा हुआ है।

विकास महतो को कोरबा भाजपा की राजनीति में एक ऐसा नाम माना जाता है, जिन्होंने हर चुनावी मोर्चे पर पार्टी को मजबूती दी है। विधानसभा, लोकसभा अथवा नगर निगम का चुनाव हो—उनकी रणनीति और नेतृत्व क्षमता ने हमेशा संगठन को उल्लेखनीय बढ़त दिलाई है। कार्यकर्ताओं में उन्हें “ऊर्जा का संचारक” कहा जाता है। समर्थकों का कहना है कि जब तक महतो प्रचार मैदान में सक्रिय नहीं रहते, तब तक कार्यकर्ताओं का उत्साह अधूरा लगता है, लेकिन उनके आते ही चुनावी हवा का रुख बदल जाता है।

उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति निष्ठा है। वे हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता से सीधे जुड़ते हैं और उन्हें सम्मान देने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि युवाओं की बड़ी संख्या उनके नेतृत्व में खड़ी रहती है। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि महतो केवल चुनावी रणनीतिकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

युवाओं में उनका प्रभाव अलग ही दिखाई देता है। छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा तक उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे युवाओं से संवाद कर उन्हें राजनीति और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि समर्थक उन्हें “युवा तुर्क” की संज्ञा देते हैं।

जन्मदिन की कोरबा में जश्न का माहौल बन चुका है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है, वहीं समर्थक विभिन्न स्थानों पर बैनर-होर्डिंग लगाकर अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। कई जगह केक काटने और सेवा कार्यों की तैयारियां की जा रही हैं। बताया गया है कि जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर और गरीबों के बीच भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कोरबा शहर में आज उत्साह की लहर है। दुकानदार, छात्र, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता सभी अपनी-अपनी तरह से बधाई देने में जुटे हैं। एक समर्थक ने भावुक होकर कहा—“महतो जी हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनका जन्मदिन हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है।”