हरदीबाजार अधिग्रहण का मामला, सोमवार को एसईसीएल दीपका सभागार में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन,प्रशासन व ग्रामीणों के बीच मुद्दों पर सार्थक सहमति नहीं बनी, ग्रामीणों में नाराज़गी
मुख्य बिंदु अक्टूबर 2024 में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हो चुकी थी डीआरआरसी की बैठक,जिसकी ग्रामवासियों को जानकारी नहीं हुई,3 मई 2025 को हुई डीआरआरसी बैठक को ग्रामवासियों के साथ लिया जिसे पूर्व में हुई बैठक के साथ जोड़ दिया गया,जिसे ग्राम वासियों ने अंधेरें में रख कर डीआरआरसी करना बताया
देखने को मिला है कि पूर्व में जितने भी ग्राम अर्जन हुए जहां पहले बसाहट,जमीन का मुआवजा,फिर नौकरी उसके बाद मकान,परिसंपत्तियों का नापी सर्वे किया गया । लेकिन हरदीबाजार में इसके उल्टा ही पहले मकान परिसंपत्तियों का नापी सर्वे किया जा रहा है और न जाने आगे क्या होगा
संवाददाता – राजाराम राठौर
हरदीबाजार (न्यूज वाला)। एसईसीएल दीपका प्रबंधन के लिए हरदीबाजार अधिग्रहण का रास्ता साफ होता नहीं दिख रहा है,सभी मुख्य 9 मांगों पर प्रबंधन व जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच पूर्ण सहमति नहीं बनने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली । सोमवार को एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा सभागार में दोपहर 3 बजे आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता सांय 7 बजे तक चली ,इस दौरान लगभग 200 ग्रामीणों की उपस्थित रही। हरदीबाजार सरपंच ने सभी 9 बिंदुओं को एसईसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन के मध्य रखी गई, जिसमें हरदीबाजार बसाहट को पूर्ण पंचायत का दर्जा देने, मकान नापी पश्चात 50% मुआवजा राशि देने बचत राशि को मकान तोड़ने के 3 महिने के अंदर देने,बसाहट को सर्वसुविधायुक्त बनाने,2004 के बाद जन्मे बच्चों जिनकी उम्र मुआवजा वितरण तक 18 वर्ष हो उसे बसाहट दिने पर सहमति बनी। वहीं 2004 के बाद जन्मे बच्चों को नौकरी नहीं देने मामला न्यायालय में लंबित होने,2004-2010 के अधिग्रहण बाद रजिस्ट्री खातेदार को 100% सोलसियम व बसाहट नहीं देने, जमीन का मुआवजा बढ़ाने पर सहमति नहीं बन पाई ,शेष बचे लगभग 250 एकड़ जमीन को अधिग्रहण नहीं करने।

जो शासकीय भूमि में मकान बनाकर रह रहे हैं उन्हें सिंगल मुआवजा सोलसियम के साथ नहीं मिलेगी, वहीं जो किसान शासकीय भूमि में मकान बनाकर रह रहे हैं, जिनकी जमीन अधिग्रहण में ही दूसरी जगह पर है उसे बसाहट मिलेगी । ग्रामीण ने जिला प्रशासन से रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने की मांग रखी जिसे कलेक्टर से चर्चा बाद हटा लिया जाएगा । बैठक में मुद्दे से इतर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन ने सड़क में खदान व ब्लास्टिंग से जमी डस्ट व धूल को हटाने झाड़ू लगवाने ,बस स्टैंड से दो किमी कालेज तक छात्रों को बस सेवा देने की भी मांग रखी,तो सरपंच ने गांव में पानी टेंकर बढ़ाने, राजाराम राठौर ने हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण करने की मांग रखी जिस पर एसईसीएल दीपका महाप्रबंधक (जीएम) संजय मिश्रा ने जल्दी ही मांगों को अमल में लाने की बात कहीं अन्य ग्रामीण ने भी बातें रखीं बैठक में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,दीपका महाप्रबंधक जीएम संजय मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पाली रोहित सिंह, तहसीलदार हरदीबाजार अभिजीत राजभानू, सरपंच हरदीबाजार लोकेश्वर कंवर, उपसरपंच रेखा जायसवाल, श्यामू जायसवाल,अजय दुबे, सहित बड़ी संख्या में हरदीबाजार के ग्रामीण उपस्थित थे।

वर्सन: सरपंच लोकेश्वर कंवर सोमवार को एसईसीएल दीपका सभागार में हुई त्रिपक्षीय वार्ता सार्थक नहीं रही, ग्रामवासियों के प्रमुख समस्याओं का कोई समाधान ही नहीं निकला जिससे हम ग्रामवासी संतुष्ट नहीं हैं । प्रबंधन व जिला प्रशासन असहमति मांगों पर गंभीरता दिखाए।
वर्सन : हरदीबाजार निवासी गोपाल यादव ने कहा एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में वास्तविक रूप से किसानों व ग्रामीणों के हितों में नहीं रहा सभी मांगों में पूर्ण सहमति नहीं बनी,प्रबंधन जिस पर संज्ञान ले ।















































































































































































































































































































