बालक राम बरेठ ने उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद के लिए ठोकी ताल
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव 2026 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता बालक राम बरेठ ने उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर दी है।बालक राम बरेठ लंबे समय से अधिवक्ता संघ से जुड़े रहे हैं और अपने अनुभव, सरल स्वभाव एवं सक्रिय भागीदारी के लिए अधिवक्ताओं के बीच एक मजबूत पहचान रखते हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।अपने संदेश में उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आशीर्वाद, सहयोग, समर्थन एवं बहुमूल्य मत देने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे अधिवक्ता हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और न्यायिक कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के इस चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क में जुट गए हैं, जिससे चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।






















































































































































































































































































































