हरदीबाजार में पांच कुंडली मानस यज्ञ एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का पंचम दिवस
0भगवान अपने भक्तों के दुःख,संकट में जरुर पहुंचते है- भागवताचार्य श्याम कुंज पांडेय
राजाराम राठौर – संवाददाता
हरदीबाजार (न्यूज वाला)। भगवान् अपने भक्तों के संकट, दुःख में जरुर पहुंचते हैं,जब भक्त प्रहलाद ने पत्थर के खंभे में आने श्री हरि को पुकारा तो श्री हरि नरसिंह अवतार लेकर खंभे में प्रकट हुए,इसी तरह श्री राम माता सीता की खोज में निकले थे तो अहिल्या पत्थर रुप में मिली,जिसे प्रभू श्री राम ने अपने चरण स्पर्श कर उन्हें बन्धन से मुक्त किया कहने का तात्पर्य यह है कि,भक्त जब-जब संकट, दुःख में रहे,अपने प्रभु को याद किया तब-तब प्रभु अपने भक्तों की रक्षा के लिए पहुंचे उक्त कथा श्रवण भागवताचार्य श्याम कुंज पांडेय ने हरदीबाजार मेला मैदान में आयोजित पंच कुंडली मानस यज्ञ एव श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में कहीं यह आयोजन 19 फरवरी को कलश शोभा यात्रा से आरंभ हुआ जो 28 फरवरी को पूर्णाहुति, चढ़ोत्तरी, सहस्त्र धारा प्रसाद वितरण के साथ विश्राम होगा ।


वहीं यज्ञ कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक एवं श्री राम कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस धार्मिक आयोजन में कथा श्रवण करने महिला पुरुष बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सुबह से पंचकुंडीय यज्ञ में यजमान मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर वातावरण को शुद्ध व सुगंधित कर रहे हैं। आचार्य पंडित लेखराम पांडेय ने बताया कि हरदीबाजार, सराई सिंगार व रेंकी के ग्रामवासियों के सहयोग से क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।




















































































































































































































































































































