करियर पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कोरबा । करियर पब्लिक स्कूल ,कोरबा में शनिवार को अंतर्सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबन्धन के द्वारा सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं की कबड्डी व जूनियर वर्ग में कक्षा 1से 5वीं तक के सभी सदनों के विद्यार्थियों का रिले रेस तथा कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों का खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इन प्रतियोगिताओं में सभी सदनों के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। छात्रों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देखकर विद्यालय के चेयर मेन श्री मनीष रजोरिया एवं डायरेक्टर श्री प्रदीप जैन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 1 से 12वी तक के लगभग सभी विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर पूर्ण ऊर्जा के साथ अपनी भागीदारी निभाई और खेल के नियमों का पालन करते हुए अपने सदन जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अलग अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया था। जिसके तहत जूनियर वर्ग में कक्षा 1 और 2 के वर्ग में पटेल सदन के छात्र और सुभाष सदन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं कक्षा 3 से 5वी तक के विद्यार्थियों के छात्र वर्ग में सुभाष सदन तथा छात्राओं के वर्ग में पटेल सदन पहले स्थान पर रही।इसी तरह कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक होने वाली खो-खो प्रतियोगिता में छात्रों में पटेल सदन और छात्राओं में टैगोर सदन प्रथम स्थान पर रहा। इसी तरह सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12 वीं के छात्र-छात्राओं में क्रमश: पटेल सदन और सुभाष सदन के विद्यार्थिओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्रों के उत्साह जनक प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए ,जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन में यह सारी सफलता से संपन्न हुए तथा इस अवसर पर उनके साथ विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।























































































































































































































































































































