गेवरा दीपका के प्रबंधन प्राचीन मंदिरों पर नही दे रहा ध्यान
0 गिरा मंदिर का लेंटर बाल बाल बचे श्रद्धालु
( संवाददाता आशीष सिंह)
गेवरा- दीपका (न्यूज वाल)। एक ओर जहां पूरा भारत देश राम मंदिर के स्थापना की खुशी में लीन वही गेवरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर का लेंटर एका एक गिर पड़ा जहा श्रद्धूलो को गंभीर चोट आ सकती थी पर ईश्वर की कृपा से कोई मानहानि नही हुई । आपको बता दे ये मंदिर 1984 में गेवरा कॉलोनी के स्थापना के बाद बनवाया गया था । जिसमे वहां के पुजारी अश्विनी प्रसाद तिवारी के पूर्वज चार दसको से मंदिर की देखभाल की है , और इस प्रांगण में अपना जीवन यापन किया।

इस एस ई सी एल प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर की ओर अब प्रबंधन अछूता की तरह बर्ताव कर रहा है ,जिसका अनुरूप हमे रविवार सुबह 10:30 बजे देखने को मिला जहा पूजा अर्चना करने के दौरान अचानक मंदिर की जर्जर छत भक्तो पे गिर पड़ी ,लोगो को मामूली खरोंचे आयी। उस वक़्त बहोत भीड़ नही थी , क्योंकि अब श्रावण मास आने वाला है भक्तो को उमीद है कि गेवरा प्रबंधन इस मामले को अपने संज्ञान में लेगा ।























































































































































































































































































































