#कोरबा #छत्तीसगढ़

दीक्षांत समारोह में मुस्कान हुई सम्मानित

कोरबा (न्यूज वाला)। कोरबा की होनहार बेटी सुश्री मुस्कान सिंह क्षत्रिय, पिता घनश्याम बहादुर क्षत्रिय, निवासी कोरबा (छत्तीसगढ़) ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में पंचम (5वीं) रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वे सेशन कोर्ट, कोरबा में एक कुशल अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का संपूर्ण श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। उनकी प्रेरणास्रोत भारत के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता “जेटमलानी” हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलकर वे भविष्य में देश, समाज और विशेषकर वंचित वर्ग के उत्थान एवं न्याय दिलाने के लिए समर्पित सेवाएँ देने का संकल्प रखती हैं।उनका विश्वास है कि कानून केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता तक पहुँचना चाहिए—तभी सच्चा न्याय स्थापित होगा।