नव नियुक्त पदाधिकारियों ने बिल्हा विधायक का किया स्वागत
कोरबा (न्यूज वाला)। जिले में पधारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक का सीएसईबी विश्रामगृह में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आत्मीय परिचय प्राप्त किया तथा संगठन और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि धरमलाल कौशिक का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं मण्डल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, अंजय अग्रवाल, मनोज वर्मा, अनिल गिरी सहित दर्री मण्डल के अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।





























































































































































































































































































