महाशिवरात्रि पर शांतिनगर शिव मंदिर में रही सुबह से भीड़, भक्तों में बंटा प्रसाद
संवाददाता – राजाराम राठौर
हरदीबाजार (न्यूज वाला)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरदीबाजार शांतिनगर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई,सुबह से ही शिव भक्तों ने महादेव को प्रसन्न करने, जल,दूध, दही मधुरस, बेलपत्र,आंक, धतुरा,कनेहर,पलाश,मंदार,गेंदा सहित अन्य फूल,श्री फल, मौसमी फल,मिठाई भक्तों ने अपने महादेव को प्रसन्न करने अर्पित किए और त्रिगण शिव जी आरती गाकर, पुष्पांजली अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।


इस दौरान मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने शिव मंदिर आने वाले भक्तों को सुख प्रसाद,फल का वितरण किया गया। इस दौरान संतोष राठौर, जगदम्बे राठौर, राजाराम राठौर, रश्मि राठौर,प्रभा कंवर, आदित्य,यशु, शिवम्, कान्हा,बेबी, दद्दू, प्रिंस सहित अन्य भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया और व्यवस्था संभाली।

















































































































































































































































































































