रफीक मेमन ने कहा – एक पेड़ माँ के नाम के हर पेड़ का हो यूनिक नंबर
कोरबा (न्यूज वाला)। पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जाए इसके लिए एक अभियान चलाया जा रहा है एक पेड़ मां के नाम इसी कड़ी में जिले के योजना कार मोहम्मद रफीक मेमन द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया है।


भारत देश में जिले अनुसार हर वृक्ष को एक यूनिक नंबर दिया जाए जिसे कहा जाएगा वृक्ष आधार वृक्ष आधार में वृक्ष से संबंधित संपूर्ण जानकारी होगी।
जैसे:-1)वृक्ष कौन सी प्रजाति का है।
2) वृक्ष की लंबाई चौड़ाई क्या है।
3) वृक्ष की आयु क्या है।
4) वृक्ष और कितने वर्षों तक जीवित रह सकता है।
5) वृक्ष स्वस्थ है कि नहीं।
6) वृक्ष किस संस्था किस व्यक्ति के द्वारा लगाया गया है।
जिले अनुसार यह पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा ।
देश के हर व्यक्ति को यह जानकारी होगी,किस जिले में कितने वृक्ष है और वह कौन-कौन से प्रजाति के हैं कौन से जिलों में वृक्षों की कमी है।
आने वाले वर्षों में हर जिले में कितने वृक्ष काटे जा रहे हैं कितने नए वृक्ष लगाए जा रहे हैं और नए वृक्ष जो लगाए जा रहे हैं उनकी स्थिति क्या है यह सारी जानकारी जिले वाइज हमें प्राप्त होगी।
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई योजना चलाई जा रही हैं, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं किंतु एक व्यवस्थित रिकॉर्ड ना होने से वह सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं।
जिस प्रकार से हमारे देश में लगातार लाखों पेड़ों की कटाई हो रही है जिसकी जानकारी देश के आम नागरिकों को नहीं हो पाती है।देश में हर वर्ष तापमान बढ़ता ही जा रहा है जिसका कारण पेड़ पौधों की कमी होना है और लगातार पेड़ों की कटाई होना है।ऐसी स्थिति में यह योजना देश में लागू करना देश एवं मानव हित में बहुत ही आवश्यक है।























































































































































































































































































































