#News

आरपी नगर में मनाया गया सावन उत्सव

कोरबा (न्यूज वाला)। आरपी नगर फेस 2 की महिलाओं ने नृत्य और गेंम्स से सावन उत्सव को यादगार बनाया। महिलाओं द्वारा निहारिका स्थित एक होटल में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने नृत्य गीत के साथ कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमा राठौर, विनीता मिश्रा, रश्मी लता पाटले ने किया। गेम्स के माध्यम से अर्चना पाटले ने सावन क्वीन का ताज अपने नाम किया। अन्य गेम्स में प्रथम यामिनी गिरधर, द्वितीय सलमा रही। जिन्हें शोभा मिश्रा व कुलवंत कौर द्वारा पुरूस्कृत किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में महिलाओं की भागीदारी रही।