छठे दीक्षांत समारोह में सोमेश हुए सम्मानित
कोरबा ( न्यूज वाला)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में एलएलबी में 6वीं रैंक प्राप्त करने वाले सोमेश नारायण सिंह पिता शेखर राम सिंह कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व लोक अभियोजक को उपाधि एवं मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले यह युवा अधिवक्ता अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। वे स्कूल और कॉलेज दोनों स्तरों पर टॉपर रहे हैं तथा क्रिकेट और शतरंज में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों, रिश्तेदारों और मित्रों के सहयोग को देते हैं। उनका संकल्प है कि देश के कानून का लाभ आम जनता तक पहुँचाएंगे और हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और प्रख्यात अधिवक्ता डॉ.राजेंद्र प्रसाद से प्रेरित होकर सोमेश भविष्य में देश की सेवा के बड़े संवैधानिक दायित्वों तक पहुँचने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की भावना को मजबूत किया जा सके।
















































































































































































































































































































