#News

पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

कोरबा। सोमवार को ग्राम पंचायत पौड़ी तहसील पाली में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें योग कक्षाओं का विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने एवं रोजगार, स्वदेशी अपनाओ जैसे मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें युवा भारत राज्य प्रभारी जयंत भारती गोस्वामी, छत्तीसगढ़ राज्य संगठन प्रभारी राम शर्मा, भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी अनूप बंसल, पतंजलि योग समिति के संरक्षक राम ऋषि, पतंजलि किसान सेवा समिति के सह राज्य प्रभारी विकेश, पतंजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामेश्वर प्रसाद पांडे, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी सुखलाल चौहान, युवा भारत जिला प्रभारी इन्द्रनारायण जायसवाल, अश्वनी चंद्रा, अरविंद पाण्डेय, ईश्वर बघेल सहित अन्य बड़ी संख्या में योग साधकगण उपस्थित थे।