#कोरबा #छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर शांतिनगर स्थित शिव मंदिर में भक्तों की पूजा-अर्चना

संवाददाता – राजाराम राठौर

हरदीबाजार । महाशिवरात्रि के महा पर्व पर जहां सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गया था,सभी भक्तों ने अपने भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना किए।

इसी कड़ी में हरदीबाजार शांतिनगर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही छोटे बच्चे, महिला, पुरुष सभी वर्गों के लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किए इस दौरान शिव भक्तों ने जल,दूध,दही,मधुरस,बेल पत्र,पलाश फूल,आंक फूल,कनेर फूल, धतुरा फूल,दूबी,श्रीफल, मौसमी फल सहित अन्य समाग्री बाबाजी को अर्पण कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की , वहीं मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने मंदिर में आने वाले समस्त भक्तों के लिए सुखा प्रसाद के साथ खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण किया, प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहे ।

अमरिका राठौर,संतोष राठौर, जगदम्बे राठौर, रश्मि राठौर,रत्ना राठौर, गोदावरी देवांगन,प्रभा कंवर,रिंकी कश्यप,सारिका अग्रवाल,जगदीश अग्रवाल, विनोद उपाध्याय,विनय चंद्राकर,निलेंद्र राठौर, रमेश पटेल,डालेशवर राठौर, आदित्य राठौर,शिल्पी अग्रवाल,शिल्पी उपाध्याय,यशु, शिवम्, कान्हा,बेबी, दद्दू,अंशु, प्रियांशु,मिष्ठी,हनी,सहित बड़ी संख्या में गांव व क्षेत्र से शिव भक्तों ने जल अभिषेक, पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *