सर्दियों में इन खूबसूरत हिल स्टेशन का करें दीदार

ऊटी – ऊटी भी प्रकृति के सबसे सुंदर नजारे के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको प्रकृति का सबसे सुंदर नजारा देखना पसंद हैं, तो आप ऊटी के इस वातावरण में जरूर जाएं। यहां के घास के बड़े-बड़े मैदान, हरे कालीन वाले चाय के बागान, धुंध भरी पहाड़ियां, ताज़ी हवाएं आदि प्राकृतिक चीजें आपका मन मोह लेंगी। ऊटी में आप उन सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके मन पसंद हैं। इसलिए यहां जाकर आपको इन सभी चीजों का आनंद लेना चाहिए।
खर्चा – ऊटी में एक रात रूकने का किराया 1000 से 1500 रुपये है। इसके अलावा अगर आप 2 लोगों से यहां पर आते हो, तो 3 दिन के ट्रैवल प्लान में 15000 से 20 हजार रुपये तक का खर्चा आएगा।
कैसे पहुंचे ऊटी – यदि आप फ्लाइट के जरिए जाना चाहते हैं, तो आपको कोयम्बटूर एयरपोर्ट जाना चाहिए। इस एयरपोर्ट से ऊटी की दूरी 85 किमी है। इस जगह से आप 3 घंटे में आसानी से ऊटी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाना पसंद करते हैं तो आपको मेट्टूपलयम ऊटी तक के लिए टिकट लेना होगा। ऊटी से इसकी दूरी 40 किलोमीटर है।