विभिन्न मांगों को लेकर हरदीबाजार वासियों ने रोकी मिट्टी उत्खनन का कार्य
नियमानुसार दायरा छोड़ उत्खनन करने दिया ज्ञापन
हरदीबाजार (न्यूज वाला)। एसईसीएल दीपका प्रबंधन की मनमानी व जबरदस्ती से अधिग्रहित ग्राम हरदीबाजार के ग्रामवासी लम्बे समय से शांतिपूर्वक लड़ते और अपनी मांगों को रखते आ रहे हैं । लेकिन दीपका प्रबंधन जनमानस के भावनाओं व उनके अधिकारों के विपरित कार्य कर ग्रामवासियों को बेवजह परेशान करना दीपका प्रबंधन की फितरत बन गई है। शुक्रवार को हरदीबाजार के शांतिनगर मोहल्ला से लगा मलगांव फेस पर ओबी उत्खनन के लिए लगी तीन पीसी मशीन व दर्जनों भारी वाहनों की आवाजाही से जहां धूल से मोहल्ला पट रहा था, तो दूसरी ओर उत्खनन से होनी वाली जल संकट को लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिलकर ओबी का कार्य बंद कराया और दीपका महाप्रबंधक के नाम एक मांग पत्र एसईसीएल दीपका से आए भू राजस्व अधिकारी सुशील साहू,अजय राठौर को दिया गया।

जिसमें हरदीबाजार शांतिनगर मोहल्ला जो की एक घना आबादी वाला है जहां सपरिवार लोग निवासरत है, खदान के नजदीक आने से पानी की समस्या बढ़ गई है,वहीं बची खुची जल स्रोत को निगलने प्रबंधन मोहल्ले के नजदीक बिना दायरा छोड़ उत्खनन कर रही है। मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि हमने एसईसीएल व प्रशासन का साथ देकर शांतिपूर्वक मकानों व परिसंपत्तियों की नापी कराई है,जल्द से जल्द दीपका प्रबंधन संतोष जनक मुआवजा राशि बसाहट, नौकरी सुनिश्चित करें, हम खदान की जद से चले जाएंगे । आबादी क्षेत्र के खदान का संचालन बेहद से कष्ट प्रद है,धुल के गुब्बार,हैवी ब्लास्टिंग के झटके, उससे उड़ते पत्थर घरों में पहुंच रही है, उत्खनन से उड़ते धुल व पानी के स्रोत का खदान में समाहित होने से जल संकट इस भीषण गर्मी में और बढ़ गई है। खास तौर पर कालेज रोड, गांधीनगर,हास्पिटल मोहल्ला,पुराना दीपका रोड़,भांठापारा,बस्ती सहित हरदीबाजार के सभी मोहल्लों मैं टेंकर से जलापूर्ति की जा रही है जो नकाफी है , वहीं जदातर मोहल्लों में संकरी गलिया है, जहां टेंकर नहीं पहुंच पाती हैं , जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। मोहल्ले वासियों ने खदान सुरक्षा दायरा क्षेत्र छोड़ कर ओबी उत्खनन करने आबादी के नजदीक ब्लास्टिंग नहीं करने की हिदायत दी है अन्यथा सभी मोहल्ले वासियों ने पुनः विरोध कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी दीपका प्रबंधन की होगी ।वर्सन- सरपंच लोकेश्वर कंवर ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन को खदान सुरक्षा को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। नजदीक में घना आबादी वाला बस्ती है। वर्सन – अजय दुबे (भाजपा जिला मंत्री) ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन जबरदस्ती व मनमानी पूर्वक खदान संचालन कर रही है। घनी आबादी से खदान सुरक्षा दायरा छोड़ उत्खनन करें। वर्सन- अनिल टंडन(पूर्व जनपद सदस्य)ने कहा कि हरदीबाजार में जलसंकट एक बड़ी समस्या बनी हुई है,जिसके निदान में एसईसीएल फैल है, वहीं शांतिनगर मोहल्ला को भी जलसंकट में लाना चाह रही । दीपका प्रबंधन खदान में उत्खनन नियमनुसार आबादी क्षेत्र से दूरी बनाकर करें।





































































































































































































































































































































