#कोरबा #हरदीबाजार

खट्टे मीठे प्रकृति फल चार तोड़ कर स्वाद लेते विधायक प्रेमचंद पटेल

हरदीबाजार (न्यूज वाला)। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत पुटा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,कि सड़क किनारे चार के वृक्ष में पके चार को तोडने व उसका स्वाद लेते हुए। विधायक श्री पटेल ने इस फोटो को फेसबुक में अपलोड कर अपना भाव प्रकट करते हुए लिखते है कि ग्रामीण परिवेश की सादगी, प्राकृतिक सौंदर्य एवं आत्मीयता ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया। ऐसे क्षण जीवन की भागदौड़ में सुकुन और अपनापन प्रदान करते हैं। इस समय जंगलों में प्राकृतिक फलों जैसे आम,चार, तेंदू के फलने पकने का समय है। ग्रामीण अंचलों में चार फल को तोड़ कर सुखा कर उसे खुदरा बाजार में वर्तमान में 150 रुपए प्रति किलो में बिक्री कर आया कमाया जाता है, वहीं दुकानों में चार फल के चिरौंजी वर्तमान में 2 हजार रुपए प्रति किलो में बिक रही है । चिरौंजी का मुख्य उपयोग खीर व हलवा में डाल कर उसे स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है।