#कोरबा #हरदीबाजार

शांतिनगर मोहल्ला के तेली डबरी को दीपका खदान के 6 सौ फीट नीचे जमा पानी को पाईप लाईन बिछाकर भरा गया

भीषण गर्मी में निस्तारी के लिए तेली डबरी में आई पानी ग्रामीणों के लिए बना वरदान,किसान मंच के प्रयास से हुआ संभव

संवाददाता – राजाराम राठौर

हरदीबाजार (न्यूज वाला)। एसईसीएल दीपका कोयला खदान विस्तार की वजह से हरदीबाजार के घना आबादी क्षेत्र के महज 30-40 फीट की दूरी तक पहुंच चुका है। लिहाजा क्षेत्र के सभी जल स्रोत का दम तोड़ना लाजमी है, कुआं,बोर,हेंड पंप, तालाब,नदी,नाले सभी सुख चुके हैं,पानी टेंकर के भरोसे हरदीबाजार की आबादी को जलापूर्ति कि जा रही है जो संभव नहीं है,सभी प्रभावितों को पानी नहीं मिल पा रही है। खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग के झटके,धूल से लोग परेशान और रोष में है।

साथ ही हरदीबाजार के 2004-2010 अधिग्रहण जमीन पर स्थित मकान व परिसंपत्तियों की नापी एसईसीएल व जिला प्रशासन की टीम मिल कर 6 माह पूर्ण कर ली, लेकिन लोगों को समय पर न नापी की पावती मिल सकी न मुआवजा पत्रक न ही नौकरी के लिए कट आफ पांइट बना पाई है। ऐसे में दीपका कोयला खदान का हरदीबाजार आबादी क्षेत्र के नजदीक आने से रहवासियों की समस्या बढ़ती जा रही है। इसी सब समस्याओं को लेकर किसान मंच हरदीबाजार व शांतिनगर मोहल्ला के रहवासियों ने दीपका कोयला खदान से उत्पन्न समस्याओं व उनके समाधान के लिए लिखित ज्ञापन सौंपा था और मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में खदान में काम प्रभावित करनी की बात कही थी। जिसके तदुउपरांत 4 भी को सांय 6 बजे किसान मंच हरदीबाजार के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सभी तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई,जिस पर दीपका माइनिंग जीएम नागेंद्र कुमार साहू ने दूसरे दिन क्षेत्र में आकर निरीक्षण किया और खदान के लगभग 600 सौ फीट नीचे जमा पानी को पाईप लाईन बिछाकर शांतिनगर मोहल्ला के पीछे स्थित तेली डबरी को भरने के लिए अस्वस्थ किया। वही आबादी क्षेत्र के करीब जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, खदान की ओबी गहराई व हैवी ब्लास्टिंग न करने की बात कही थी,जो आश्वासन के विपरीत हुई।

मंगलवार को पाईप लाईन से पानी सप्लाई की टेस्टिंग की गई जिसका किसान मंच, ग्रामीणों व एसईसीएल के अधिकारी अजय सिंह सिनीयर मैनेजर,लोकेश साहू प्रोजेक्ट इंजीनियर,नीरज गुप्ता सिविल सर्वेयर एवं किसान मंच के अध्यक्ष प्रदीप राठौर, उमेश राठौर, लाला राठौर,टंकण जायसवाल, अनिल राठौर,सुरेंद्र राठौर, ने श्री फल तोड़ कर शुभारंभ किया। आगे गांव में सुखी अन्य तालाबों को भी पाईप लाईन बिछी कर भरने की सहमति बनी है। इस दौरान बाबूराम राठौर, राजाराम राठौर,विजय साहू, शीबू थामश, रामायण यादव,किशोर यादव,छोटू यादव,जीवन साहू, अभिषेक राठौर,मयंक राठौर,सोनू नामदेव, निखिल राठौर,रवि राठौर, जयपाल पटेल, लल्लू केंवट,सोहन निर्मकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व प्रभावित उपस्थित थे।