#कोरबा #छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया वृहद वृक्षारोपण

कोरबा (न्यूज वाला)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कोरबा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के संकल्प को साकार करते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका डॉ. अंजना दीपक सिंह ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और संतुलित पर्यावरण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। डॉ. अंजना दीपक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भावनात्मक रूप से समाज को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा। वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश यादव ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आग्रह किया।इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक धनसाय साहू, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम प्रभारी संदीप शर्मा, कार्यालय प्रभारी सियाराम चंद्रा, पुरुषोत्तम दास महंत, शक्ति केंद्र संयोजिका श्रीमती चंचला राठौर, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती मीना भैंसारे, श्रीमती रीता राजवाड़े, श्रीमती लता सहित युवा साथियों एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।