#कोरबा #हरदीबाजार

छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, विधायक प्रेमचंद पटेल ने बढ़ाया उत्साह

  • नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी आयोजन, मेधावियों का हुआ सम्मान

संवाददाता – राजाराम राठौर

हरदीबाजार (न्यूज वाला) । नेहरू नगर बरेली में राष्ट्रीय रजत महासंघ भारत जिला इकाई रतीजा कोरबा द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए । वहीं उनके द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान न केवल उनके उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। समाज के विकास में शिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,डॉ. बी.आर. निर्मलकर, रामाधार निर्मलकर, कुंजराम निर्मलकर, सरपंच राजू लाल श्रोते, प्रेमलाल कंवर, श्रीमती लता कंवर, मन्नु राठौर सहित निर्मलकर समाज के अनेक वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस गरिमामय आयोजन के लिए राष्ट्रीय रजत महासंघ भारत जिला इकाई रतीजा कोरबा एवं समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विद्यार्थियों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।