भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कोरबा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा
0 प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला संयोजक डॉ. अंजना सिंह ने जारी की सूची
कोरबा (न्यूज़ वाला)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पॉल के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।


जिला संयोजक डॉ. अंजना सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें सह–संयोजक, कोषाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की विचारधारा को जन–जन तक पहुंचाने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है।भाजपा जिला नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

































































































































































































































































































































