#कोरबा #छत्तीसगढ़

कॅरियर पब्लिक स्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट रहा परिणाम

कोरबा (न्यूज़ वाला)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) AISSE की कक्षा 10वीं का परिणाम बुधवार दिनाँक 15.04.2026 को घोषित किया गया। जिसमें कॅरियर पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम गत वर्षों की तरह इस साल भी उत्कृष्ट रहा है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किरण तिवारी ने बताया कि कक्षा 10वीं में:-
अराध्या शर्मा ने 96 % अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नमन चक्रधारी ने 95.6 % अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अनुभव गुप्ता ने 95% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वैभव राज ने 91.8 % अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
चाँदनी अहिरवार 91.2% अंक प्राप्त करके पंचम स्थान प्राप्त किया।
बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के चेयरमैन मनीष राजोरिया और ग्रुप डायरेक्टर प्रो. प्रदीप जैन ने सभी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उन्हें लगातार शिक्षा के क्षेत्र में महान ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया।


परिणामों पर संतोष जाहिर करते हुए प्राचार्या महोदया श्रीमती किरण तिवारी ने कहा कि यह खुशी की बात है साथ ही स्कूल के कोऑर्डिनेटर श्रीमती श्रद्धा पांडे, कोऑर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी गिरी एवं समस्त शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा छात्रों व अभिभावकों के लगातार प्रयासों से विद्यालय के शैक्षिक मानकों में उत्साहजनक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के परामर्श व दिशानिर्देश से स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार ऊपर उठाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।