सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा मंडल हरदी बाजार में हुआ रक्तदान शिविर
0 विधायक प्रेमचंद पटेल ने सर्वप्रथम रक्तदान देकर किया शुभारंभ
राजाराम राठौर – संवाददाता
हरदी बाजार (न्यूज वाला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल हरदी बाजार के द्वारा सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम किया गया जिसमें रक्तदान शिविर, बी पी ,शुगर का जांच रामकृष्ण हॉस्पिटल हरदी बाजार में किया गया जिसमें रक्तदान के लिए 45 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल रहे सेवा पखवाड़ा के अवसर पर सर्वप्रथम कटघोरा

विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल ने बीपी शुगर जांच करा कर रक्तदान किया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित आम लोगों ने भी रक्तदान किया सभी रक्तदाताओं को जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर शुभकामनाएं दिया इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे,जिला

मंत्री अजय कंवर,दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन,मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर,मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, विधायक प्रतिनिधि व्यास राठौर,जगदीश अग्रवाल,छोटेलाल पटेल,मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव,मन्नू राठौर,नरेंद्र अहीर, दिलीप पटेल, अनुसुइया राठौर,नवरतन सिंह राजपूत,भुवनेश्वर राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला पंकज ध्रुवा ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी डॉ विजय राठौर ने किया।।























































































































































































































































































































