दीपका क्षेत्र के अधिग्रहित ग्रामों का निरीक्षण, ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण पर जताया सकारात्मक सहयोग
राजाराम राठौर – संवाददाता
हरदीबाजार (न्यूज वाला)। दीपका क्षेत्र के क्षेत्रिय महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा ने हाल ही में अधिग्रहित ग्राम कटकीडाबरी एवं नवापारा का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार, राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी रोशन मेश्राम एवं अनिल पाटले उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच ओमप्रकाश कंवर, जनपद सदस्य सुश्री नेहा तवर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं धूल नियंत्रण हेतु जल छिड़काव कार्यों की मांग रखी गई, जिस पर एरिया महाप्रबंधक द्वारा शीघ्र ही सभी कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया।ग्रामीणों द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक सहयोग व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कटकीडाबरी शासकीय विद्यालय को आगामी गर्मी को देखते हुए पाँच सिलिंग फेन भेंट किए गए।
















































































































































































































































































































