#कोरबा #छत्तीसगढ़ #हरदीबाजार

चोंढ़ा ग्रामपंचायत जिले का एक मात्र अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ग्राम पंचायत भवन बना

विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया उद्घाटन, अतिथियों ने चोंढ़ा सरपंच की भूरी भूरी प्रशंसा

संवाददाता – राजाराम राठौर

हरदीबाजार (न्यूज वाला) । कुछ कर गुजरने और लोगों के बीच अपने कार्य क्षेत्र व व्यवहार से छाप छोड़ने की परिकल्पना को साकार रूप में धरातल पर करना अपने आप में बेमिसाल होता है ।हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत भवन चोढ़ा की जो विकासखंड पाली अंतर्गत आता है। गांव के चौक पर बना पंचायत भवन जो भी गुजरता है बस देखता ही रह जाता है। शनिवार को ग्राम पंचायत चोढा में ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने फीता काट कर किया ।

अपने उद्बोधन में विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन पंचायत भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसे आज ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। यह भवन पंचायत के कार्यों के सुचारु रूप से संचालित करने, जनसमस्याओं के समाधान तथा ग्रामीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, विधायक श्री पटेल ने ग्राम पंचायत चोढ़ा के सरपंच,सचिव,पंचगण व समस्त ग्रामवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।सामुदायिक भवन एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से ग्रामवासियों को सामाजिक आयोजनों, बैठकों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

यह ग्राम पंचायत चोढा के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं सरपंच श्रीमती सुनिता अम्बिका करपे ने बताया कि गांव को एक अलग पहचान देने, ग्रामीणों व पंचों को आधुनिकता को अपनाने सर्वसुविधायुक्त पंचायत भवन की परिकल्पना थी जो आज सकार हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह,पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा जगत,किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा,सरपंच श्रीमती सुनीता अम्बिका करपे,उप सरपंच श्रीमती कुन्ती बाई , शोभा सिंह जगत, कार्तिक राम सरूते, रमभाऊ सिंह पटेल, चन्द्र सिंह मरकाम, महेन्द्र राठौर, दिलीप पटेल, मन्नु राठौरसहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।