#कोरबा #हरदीबाजार

भठोरा बाईपास रात में अंधेरा सड़क सुनसान कई अंधे मोड़,दुर्घटना की बनी आशंका

हरदीबाजार (न्यूज वाला)। एसईसीएल गेवरा खदान विस्तार के लिए भठोरा की जमीन अधिग्रहण कर मुख्य सड़क की खोदाई करने से पूर्व गेवरा प्रबंधन ने भिलाईबाजार तालाब मोड़ से नराईबोध के आगे मुख्य मार्ग लगभग5 किमी लंबी सूनसान और इस सड़क में कई अंधे मोड़ जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है। ग्रामवासियों व कई संगठनों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता,अंधे मोड़ व रात में बिजली व्यवस्था बिना चलना सीधा दुर्घटना को निमंत्रण देने जैसा है,इन विरोधों के बाद भी सड़क में आवागमन शुरू कर खदान विस्तार कर मुख्य सड़क की खोदाई शुरू की तब से बाईपास मार्ग में व्यवस्थित बिजली की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन यह कुछ दिनों से रात में जल नहीं रहा है। जिससे सड़क पूरी तरह अंधेरा,सुनसान सड़क में डर के साथ अंधे मोड़ पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस दिशा में गेवरा प्रबंधन को अपने उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए त्वरित बिजली चालू करने की जरूरत है।