#कोरबा #छत्तीसगढ़ #हरदीबाजार

चैनपुर में डा.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई

बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए समर्पित रहा: प्रेमचंद पटेल

संवाददाता – राजाराम राठौर

हरदीबाजार (न्यूज वाला) । विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम चैनपुर में सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। विधायक श्री पटेल ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर चैनपुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । विधायक प्रेमचंद ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए समर्पित रहा है।

उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाने का जो कार्य किया, वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान देश की लोकतांत्रिक आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।आज के समय में हम सभी का कर्तव्य है कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर जिला मंत्री अजय दुबे, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रशिक्षक प्रमुख नरेश टंडन,

पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा चुलेश्वर राठौर, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुकेश जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनुसुइया राठौर, महामंत्री नवरतन सिंह राजपूत, महामंत्री अमरनाथ कौशिक, मंडल अध्यक्ष राज ओगरे, सरपंच विनोद टेकाम, मन्नु राठौर, विजय कुमार सूर्यवंशी, बद्री प्रसाद सूर्यवंशी, कोरबा राज सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष नरोत्तम सूर्यवंशी, सचिव सुखदेव सूर्यवंशी मंच संचालन – हौसी लाल डाल्टन (व्याख्याता)सहित समाज के समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।