#कोरबा #छत्तीसगढ़ #हरदीबाजार

ग्रामीणों के विरोध व मांगों पर दीपका माइनिंग जीएम पहुंचे शांतिनगर किऐ निरीक्षण

सुखा तालाब को खदान के पानी से भरने, खदान का दायरा आगे न बढ़ाने व हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण रखने अस्वस्थ किऐ

राजाराम राठौर – संवाददाता

हरदीबाजार (न्यूज़ वाला)। हरदीबाजार शांतिनगर मोहल्ला के निकट दीपका कोयला खदान का विस्तार से आने वाली गंभीर समस्या भू-जल स्तर का गिरना व हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण व खदान से उड़ते धुल को लेकर शुक्रवार को ओबी उत्खनन का कार्य रोक दिया गया था । जिसपर एसईसीएल दीपका प्रबंधन से भू-राजस्व अधिकारी सुशील साहू के आने पर उन्हें लिखित ज्ञापन दिया गया था। वहीं किसान सभा हरदीबाजार के द्वारा भी पानी, हैवी ब्लास्टिंग,धूल व नौकरी की समस्या को लेकर खदान बंदी आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

जिसके संदर्भ में मंगलवार को सांय 5 बजे दीपका सभागार में प्रबंधन व ग्रामीणों के मध्य द्वयपक्षीय सकारात्मक वार्ता हुई,जिसके तदुउपरांत बुधवार को जीएम माइनिंग नागेंद्र कुमार साहू, सर्वे मैनेजर डी के साहू, सिविल इंजीनियर नीरज गुप्ता व अनिल पाटले के साथ शांतिनगर के सुखे तालाब का निरीक्षण कर उसे खदान के तलहटी में भरे पानी को पाईप लाइन बिछाकर 10 दिनों के भीतर भरने, शांतिनगर सहित हरदीबाजार में जरुरत स्थानों में सिंटेक्स लगाने,पानी टेंकर की संख्या व फेरा बढाने, खदान का दायरा न बढ़ाने,गहरी न करने,हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण रखने,सुरक्षा बाड़ा लगाने जैसे समस्याओं पर स्वयं निरीक्षण कर जल्दी ही इन सभी समस्याओं का निराकरण करने अस्वस्थ किए। इस दौरान अजय दुबे भाजपा जिला मंत्री, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, उमेश राठौर,प्रदीप राठौर,लाला राठौर, रामायण यादव,मलगांव के पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती चरण कुंवर, राजाराम राठौर, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। वर्सन-अजय दुबे भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि दीपका माइनिंग जीएम का निरीक्षण व आश्वासन से अस्वस्थ हैं,यदि आश्वासन पूरा नहीं होनी की स्थिति में ग्रामीणों का विरोध का सामना प्रबंधन को करना पड़ेगा। वर्सन-अनिल टंडन पूर्व जनपद सदस्य ने कहा कि ग्रामवासियों व मोहल्लेवासियों की समस्या का निराकरण कर एसईसीएल के अधिकारी खदान में खनन का कार्य करें, समाधान नहीं होने पर पुनः ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जाएगा ।